
आरएसएस पर फिर से लगे प्रतिबंध : खरगे
संक्षेप: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था की समस्याओं के लिए आरएसएस जिम्मेदार है। हालांकि, यह उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ने की अनुमति पर भी सवाल उठाए।
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कहा कि आरएसएस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के लिए आरएसएस जिम्मेदार है। हालांकि, खरगे ने स्पष्ट किया किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। खरगे ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मीडिया से कहा, मैं खुलकर कहूंगा कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। सरदार पटेल ने जो चीजें (आरएसएस को लेकर) हमारे सामने रखी हैं, अगर उसकी मर्यादा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रखते हैं तो यह (प्रतिबंध) होना चाहिए।

बता दें कि अखिलेश ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि उसके मूल संगठन (आरएसएस) पर पटेल ने प्रतिबंध लगाया था और आज जरूरत है कि इस देश में कोई सरदार पटेल बने और इस विचारधारा पर फिर से प्रतिबंध लगे। सरकारी कर्मचारियों को जुड़ने की छूट दी खरगे ने कहा, आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के साथ सरकारी कर्मचारियों के साथ जुड़ाव पर रोक लगाई गई थी। लेकिन, पिछले साल सरकार ने इस रोक को हटा लिया। गांधी की हत्या के पीछे जिस संस्था के लोगों का हाथ था, जिसे सरदार पटेल ने प्रतिबंधित किया था, भाजपा ने उसी संस्था के साथ सरकारी कर्मचारियों को जुड़ने की छूट दे दी। महापुरुषों की विरासत हथिया रहे : जयराम कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भाजपा और आरएसएस अपना हित साधने के लिए महापुरुषों की विरासत को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




