विपक्ष केवल परिसीमन विधेयक के खिलाफ था : खरगे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा ने 2029 से महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को खत्म कर दिया है। उन्होंने कूचबिहार में एक रैली में कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए खड़ी रही है, और पार्टी की प्रमुखता की याद दिलाई।

विपक्ष केवल परिसीमन विधेयक के खिलाफ था : खरगे

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने ही 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को खत्म कर दिया। विपक्ष ने केवल परिसीमन विधेयक का विरोध किया था। कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम हमेशा महिलाओं के अधिकार और कल्याण सुनिश्चित करने के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस की नेता रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।