बाबा साहेब के हर सिद्धांत की रक्षा करनी होगी : खरगे
कांग्रेस ने बीआर आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संविधान पर ‘साजिश भरा हमला’ हो रहा है। उन्होंने बाबा साहेब के सिद्धांतों की रक्षा करने का आह्वान किया और उनकी दूरदर्शिता को सराहा। बाबा साहेब स्वतंत्रता, समानता और न्याय के लिए एक महान योद्धा थे।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने मंगलवार को बीआर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज संविधान पर ‘साजिश भरा हमला’ हो रहा है₹। हमें बाबा साहेब द्वारा स्थापित हर सिद्धांत की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। खरगे ने ‘एक्स’ पर लिखा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम उस दूरदर्शी महापुरुष को गहरी श्रद्धा के साथ नमन करते हैं, जिन्होंने भारत को उसकी नैतिक और संवैधानिक आत्मा प्रदान की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ना केवल भारत के संविधान के निर्माता थे, बल्कि स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा और न्याय के लिए एक अथक योद्धा भी थे।
ये वे मूल्य हैं जो भारत के विचार को परिभाषित करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


