Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress MPs Protest Air Pollution Demand Government Action
अपडेट::: सदन::: ब्यूरो::: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए: सोनिया

अपडेट::: सदन::: ब्यूरो::: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए: सोनिया

संक्षेप:

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में वायु प्रदूषण पर चिंता जताई। इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मास्क पहनकर 'मौसम का मजा लीजिए' का बैनर लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रियंका गांधी ने भी स्थिति की गंभीरता को उजागर किया।

Dec 04, 2025 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संदेश::: पूर्व में इस शीर्षक से,,,, कांग्रेसी सांसदों ने प्रदूषण पर कार्य स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया,,, जारी खबर की जगह इसका इस्तेमाल करें ---------------------------------------------------------------------------------------- - प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया प्रदर्शन नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ करे। इस बीच, इंडिया गठबंधन के घटकदलों के सांसदों ने मास्क पहनकर और मौसम का मजा लीजिए का बैनर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि दमा से पीड़ित छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। खुद उनकी तरह बहुत सारे बुजुर्ग है, जिन्हें इस प्रदूषण की वजह से खासी मुश्किल हो रही है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वायु प्रदूषण के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किस मौसम का मजा लें। बाहर देखें कि क्या स्थिति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि हर साल स्थिति बिगड़ रही है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। प्रियंका ने कहा कि ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इससे पहले इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद में वायु प्रदूषण पर चर्चा की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। संसद के मकर द्वार के नजदीक इस प्रदर्शन में मास्क पहने हुए सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था, 'जिस पर मौसम का मजा लीजिए' लिखा हुआ था। दरअसल, सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोग भी मौसम का मजा लीजिए।