
कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल अस्पताल में भर्ती
कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल को स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने 29 अगस्त से समग्र शिक्षा अभियान के बजट की मांग पर भूख हड़ताल शुरू की थी। सेंथिल ने कहा कि जब तक बजट जारी...
चेन्नई, एजेंसी। कांग्रेस सांसद शशिकांत सेंथिल को स्वास्थ्य बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अस्पताल में भी भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही है। सांसद ने 29 अगस्त से समग्र शिक्षा अभियान का बजट जारी करने की मांग पर भूख हड़ताल शुरू की थी। शनिवार रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल चेन्नई में भर्ती कराया गया। सेंथिल ने कहा कि जब तक बजट जारी नहीं होता, अस्पताल में भी उनका अनशन जारी रहेगा। उन्होंने राज्य की जनता से भी इस मामले में केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की अपील की। उधर, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर सेंथिल से बात कर उनका हाल जाना।
कांग्रेस नेता माणिकराम टैगोर ने एक पोस्ट में लिखा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए ताकि निर्वाचित सांसद की आवाज सुनी जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




