136 कांग्रेस नेता शिवकुमार के पक्ष में: गनीगा
Feb 16, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा गनीगा ने दावा किया कि 136 कांग्रेस नेता उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए और यह बदलाव जल्द ही होगा। गनीगा ने शिवकुमार के 40 वर्षों के राजनीतिक अनुभव पर भी जोर दिया।

मांड्या (कर्नाटक), एजेंसी। कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा गनीगा ने दावा कि 136 कांग्रेस नेता उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पक्ष में हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस विधायक ने कहा कि डीके शिवकुमार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनना चाहिए और भरोसा जताया कि यह बदलाव जल्द ही होगा। गनीगा ने कहा, शिवकुमार 40 वर्षों से राजनीति में हैं। उनके पास सरकार चलाने का लंबा अनुभव है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




