कांग्रेस ने भाजपा और एलडीएफ पर तीखा हमला बोला
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नेता क्रिसमस पर चर्च जाते हैं, जबकि केंद्र में ऐसे कानून लाते हैं जो ईसाई समुदाय को प्रभावित करते हैं। उन्होंने एफसीआरए में संशोधनों को खतरनाक बताया और आरोप लगाया कि ये अल्पसंख्यक समुदायों की संपत्तियों को निशाना बनाने की कोशिश हैं।

कासरगोड (केरल), एजेंसी। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा नेता क्रिसमस पर चर्च और बिशप के घर जाकर मेलजोल बढ़ाते हैं, जबकि दूसरी ओर केंद्र में ऐसे कानून लाते हैं, जो ईसाई समुदाय को प्रभावित करते हैं। सतीशन ने फॉरेन कंट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) में प्रस्तावित संशोधनों को खतरनाक बताया। उनका आरोप है कि इन बदलावों के तहत केंद्र सरकार किसी भी संस्था का विदेशी फंड लाइसेंस बिना कारण बताए नवीनीकृत करने से मना कर सकती है और उसकी संपत्तियों पर कब्जा भी कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि ये कदम अल्पसंख्यक समुदायों की संपत्तियों को निशाना बनाने की कोशिश है।
सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सीपीआई(एम) चुनाव जीतने के लिए सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया जैसे संगठनों का समर्थन ले रही है, जिन्हें पहले चरमपंथी कहा जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस पर कुछ संगठनों के समर्थन को लेकर हमला करते हैं, लेकिन एसडीपीआई, पीडीपी और आरएसएस के समर्थन पर चुप रहते हैं, जो उनके दोहरेपन को दर्शाता है। सतीशन ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव (9 अप्रैल) से पहले एलडीएफ हार के डर से हिंसा का सहारा ले रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


