Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Leader Shares Video of Alleged Double Voting in Bihar Election Officer Demands Evidence
सुप्रिया श्रीनेत ने ‘वोट चोरी’ का दावा किया, चुनाव अधिकारी ने मांगा ब्योरा

सुप्रिया श्रीनेत ने ‘वोट चोरी’ का दावा किया, चुनाव अधिकारी ने मांगा ब्योरा

संक्षेप: कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दावा किया गया कि बिहार में एक व्यक्ति ने दो बार मतदान किया। इस पर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देने को कहा और फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्रीनेत ने सीईओ की धमकियों का मजाक उड़ाया।

Sun, 16 Nov 2025 11:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो साझा किया जिसमें एक पत्रकार ने दावा किया है कि बिहार में उससे मिले एक व्यक्ति ने दो बार मतदान किया था। इस पर राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनसे ब्योरा देने को कहा। साथ ही फर्जी खबर फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक पत्रकार ने बताया कि उनकी मुलाकात भाजपा कार्यालय में एक कार्यकर्ता से हुई जिसने दो जगहों पर मतदान किया। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने एक्स पर उन्हें जवाब देते हुए एक पोस्ट में कहा, कृपया वीडियो में उल्लेखित मतदाता का नाम, मतदाता पहचान पत्र संख्या, बूथ संख्या और विधानसभा क्षेत्र संख्या बताएं ताकि जांच की जा सके और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीईओ ने कहा, बिना किसी तथ्यात्मक जानकारी के उपरोक्त दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती। फर्जी खबर फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्रीनेत ने कहा, बिहार के सीईओ महोदय, कृपया ये खोखली धमकियां किसी और को दें। वीडियो एक रिपोर्टर का है, जो भी जानकारी चाहिए, उसी से मांग लीजिए। अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया है और इस मुद्दे को उठाने के लिए राहुल गांधी का समर्थन किया। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि हर चुनावी हार के बाद राहुल गांधी को दोष देना एक फैशन बन गया है।