कांग्रेस ने नोटिस पर जताया विरोध
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा यमुना घाट से लोगों

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा यमुना घाट से लोगों को हटाए जाने का नोटिस जारी करने पर कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है, लेकिन सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक यमुना घाट पर बसे सैकड़ों गरीब परिवारों को हटाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेघर करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल है।मुदित अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जमीन पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन वाली सरकार गरीबों के घर उजाड़ने में व्यस्त है।कांग्रेस नेताओं ने सरकार से गरीब परिवारों को हटाने की कार्रवाई रोकने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


