असम पुलिस ने पवन खेड़ा से 10 घंटे की पूछताछ
अपडेट-1 नोट--पहले यह खबर ‘असम पुलिस के सामने पेश हुए पवन खेड़ा’ शीर्षक से जारी

गुवाहाटी, एजेंसी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुधवार को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। उनसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराए गए मामलों के संबंध में 10 घंटे तक पूछताछ की गई। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने खेड़ा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। पवन खेड़ा ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे समन भेजा था और मैं उसी के अनुसार आया हूं।
हम कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे गुरुवार सुबह 9.30 बजे फिर बुलाया गया है और मैं आऊंगा।कानून अपना काम करेगा: हिमंतअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दायर मामले में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार से पहले ही लिखित में मिल चुका है कि खेड़ा द्वारा दिखाए गए दस्तावेज नकली थे। पुलिस जांच में ज्यादा समय नहीं लगेगा और वे निर्धारित समय के भीतर चार्जशीट दाखिल कर पाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


