असम पुलिस के सामने पेश हुए पवन खेड़ा
गुवाहाटी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। उन्हें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज मामलों के संबंध में पूछताछ की गई। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिंकी के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्तियां हैं। वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।

गुवाहाटी, एजेंसी। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बुधवार को असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। उनसे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा द्वारा दर्ज कराए गए मामलों के संबंध में पूछताछ की गई। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और विदेश में अघोषित संपत्तियां हैं। इसके बाद रिंकी भुइयां सरमा ने खेड़ा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। पवन खेड़ा ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे समन भेजा था और मैं उसी के अनुसार आया हूं।
हम कानून और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


