Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Leader Mallikarjun Kharge Reflects on 1999 Karnataka Elections and Party Leadership Changes
कर्नाटक::::::खरगे के मुख्यमंत्री पद गंवाने की बात याद करने पर बहस छिड़ी

कर्नाटक::::::खरगे के मुख्यमंत्री पद गंवाने की बात याद करने पर बहस छिड़ी

संक्षेप: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1999 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद गंवाने को याद करते हुए पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर बहस शुरू की। उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत को नजरअंदाज...

Mon, 28 July 2025 11:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बेंगलुरु, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 1999 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद एस एम कृष्णा के हाथों मुख्यमंत्री पद गंवाने की बात याद आने से सत्तारूढ़ पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। विजयपुरा में खरगे ने कहा कि सीएलपी नेता के रूप में मैंने पार्टी को (1999 के चुनावों से पहले) सत्ता में लाने की कोशिश की थी। पार्टी ने सरकार बनाई और एस एम कृष्णा मुख्यमंत्री बने। वह केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में चुनाव से चार महीने पहले आए थे। मेरी सारी मेहनत पानी में बह गई। मुझे लगता है कि मैंने पांच साल मेहनत की, लेकिन जो व्यक्ति चार महीने पहले आया उसे मुख्यमंत्री बना दिया गया।

उन्होंने कहा कि मैं यह कहने की कोशिश कर रहा हूं कि हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन हमें बिना किसी लालच के काम करते रहना चाहिए। अगर आप लालची हैं, तो आपको कुछ नहीं मिलेगा। साथ ही, आप अपने मन की बात नहीं कर पाएंगे। इन सब परिस्थितियों से गुजरते हुए एक ब्लॉक अध्यक्ष से मैं आज एआईसीसी अध्यक्ष बन गया हूं। मैं पदों के पीछे नहीं भागा।