सत्ता संग्राम::केरल: केसी वेणुगोपाल ने हरियाणा के व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का केस किया
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि व्यक्ति ने केरल विधानसभा चुनाव से पहले उनके खिलाफ राजनीतिक प्रेरित और आधारहीन बयान दिए। वे इसे एक सुनियोजित साजिश मानते हैं जिसका उद्देश्य केरल चुनावों को प्रभावित करना है।

अलप्पुझा, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हरियाणा के एक व्यक्ति के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने केरल विधानसभा चुनाव से पहले अपने खिलाफ आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बयान देने का आरोप लगया है। उन्होंने रविवार को बयान जारी कर कहा कि ये दावे 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव से जुड़े हैं और इनको 2026 में जानबूझकर सामने लाया गया। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि इसका उद्देश्य केरल चुनावों को प्रभावित करना है। आरोपी ने मीडिया और सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से इन दावों का प्रचार किया। वह मामले में 23 फरवरी को राज्य पुलिस प्रमुख को शिकायत दे चुके हैं।
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के एक व्यक्ति की शिकायत पर कांग्रेस से जुड़े कथित पैसे लेकर टिकट देने के मामले में केस दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


