
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आप पर खड़ा किया सवाल
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यमुना
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने यमुना में बढ़ते जलस्तर और राजधानी के कई हिस्सों में बने बाढ़ जैसे हालात पर आम आदमी पार्टी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी 2023 की बाढ़ को भुला नहीं सकते, जब राजधानी बुरी तरह प्रभावित हुई थी। उन्होंने बुधवार को जमीनी हालात देखने के लिए जमना बाजार क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित लोगों से बातचीत की। यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल आवास से कुछ ही दूरी पर बसे इस इलाके में हालात गंभीर बने हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य तटीय क्षेत्रों में स्थिति कितनी खराब होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार राहत और बचाव कार्यों में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं नहीं की गईं, जिसके कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यादव ने मांग की कि प्रशासन तुरंत प्रभावित परिवारों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था करे और जल स्तर कम होने के बाद नुकसान का आकलन कर मुआवजा घोषित करे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि 2023 की बाढ़ में हुए नुकसान का मुआवजा अब तक लोगों को नहीं मिला है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




