Congress Launches Voter Rights Yatra in Mustafabad Delhi Amid Allegations Against BJP मुस्तफाबाद में वोटर अधिकार यात्रा आज से , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Launches Voter Rights Yatra in Mustafabad Delhi Amid Allegations Against BJP

मुस्तफाबाद में वोटर अधिकार यात्रा आज से

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा की है कि

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 9 Sep 2025 09:08 PM
share Share
Follow Us on
मुस्तफाबाद में वोटर अधिकार यात्रा आज से

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा की है कि आज से मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में वोटर अधिकार यात्रा निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह यात्रा दोपहर 2 बजे संजय चौक, नेहरू विहार से शुरू होकर दिलशाद मस्जिद तक जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी की यात्रा की सफलता के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा और चुनाव आयोग की कथित वोट चोरी के षड्यंत्र को जनता तक पहुंचाया जाएगा। यादव ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे कांग्रेस के अभियान से जुड़कर लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा में भागीदार बनें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।