बिहार चुनाव : कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इस समिति में 39 सदस्य शामिल हैं, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा जैसे नेता शामिल हैं। सभी...

नई दिल्ली, एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश चुनाव समिति का गठन कर दिया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा समेत कई नेताओं को जगह दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति की चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दे दी है। समिति में कुल 39 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, एआईसीसी सचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य और पार्टी से संबंधित अन्य संगठनों के अध्यक्ष स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। चुनाव समिति में राजेश राठौर, मोतीलाल शर्मा, अंशुल अविजीत, कैसर अली खान, रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, सुभोध मंडल, फौजिया राना और खुशबू कुमारी जैसे नाम भी शामिल हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर के आसपास होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




