कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संपर्क करेंगे
दिल्ली कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने चुनावी अभियान को मजबूत बनाने की रणनीति साझा की। कांग्रेस ने पहले ही उम्मीदवारों की दो सूची...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं से सीधा संपर्क करेंगे। रविवार दिन में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चुनावी अभियान को मजबूत बनाने की रणनीति साझा की। कांग्रेस ने इस बार उम्मीदवारों की दो सूची चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही जारी कर दी है। तीसरी सूची भी सप्ताह भर के अंदर आने की संभावना है। माना जा रहा है कि अंतिम सूची पर भी दिल्ली कांग्रेस के नेताओं में सहमति बन चुकी है। अब केन्द्रीय नेताओं के साथ होने वाली चुनाव समिति की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, पार्टी की ओर से अपने बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए भी अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे स्थानीय मुद्दों पर बात करने के साथ-साथ कांग्रेस के चुनाव अभियान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
रविवार को सुल्तानपुर माजरा से पांच बार विधायक रह चुके जयकिशन ने जलेबी चौक पर सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप और भाजपा ने दिल्ली वालों को मिलकर ठगा है। पिछले 11 सालों से दिल्ली में आप और केन्द्र में भाजपा की सरकार है। दोनों दलों से दिल्ली के लोगों को सिर्फ धोखा मिला है। भाजपा और आप की जुगलबंदी ने दिल्ली को अपराध, अपहरण, महिला अत्याचार, प्रदूषण आदि सभी क्षेत्रों में पहले नंबर पर खड़ा कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।