आरटीआई को मजबूत और पारदर्शी बनाए सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) की 20वीं वर्षगांठ पर इसे मजबूत और पारदर्शी बनाने की मांग की। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आरटीआई लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और...

नई दिल्ली, प्र.सं.। सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) लागू किए जाने की 20वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने इसे मजबूत और पारदर्शी बनाने की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस कम्यूनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आरटीआई एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे कमजोर करने का मतलब लोकतंत्र को कमजोर करना है। भारद्वाज ने कहा कि 12 अक्तूबर 2005 को इस कानून को कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया था। यह केवल कानून नहीं बल्कि भारत के नागरिकों के संवैधानिक और सामाजिक सशक्तिकरण का एक माध्यम रहा। शासन को पारदर्शी और जवाब बनाने के लिए इसे लाया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने संशोधित करके आरटीआई कानून को कमजोर कर दिया है। भारद्वाज ने कहा कि सूचना अधिकार को पारदर्शी और मजबूत बनाया जाना चाहिए। सूचना आयोगों में खाली पड़े पदों को भी तत्काल भरा जाना चाहिए। इस दौरान कांग्रेस नेता अनुज अत्रेय और रामनिवास शर्मा भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




