Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Demands Clarity on Delhi Blast Near Red Fort Amid Public Fear
लोगों में डर, धमाके को लेकर सही जानकारी दे सरकार : कांग्रेस

लोगों में डर, धमाके को लेकर सही जानकारी दे सरकार : कांग्रेस

संक्षेप: कांग्रेस ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की स्पष्ट जानकारी की मांग की है। पार्टी ने चिंता व्यक्त की कि सरकार ने इस गंभीर घटना पर अब तक कोई ठोस बयान नहीं दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि स्थिति को देखने की आवश्यकता है।

Tue, 11 Nov 2025 05:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार से लाल किले के पास हुए धमाके पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। पार्टी ने कहा कि इस गंभीर घटना को लेकर लोगों में डर और चिंता का माहौल है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस बयान नहीं आया है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, इस घटना को कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि यह किस तरह का हमला था। न सरकार, न गृह मंत्रालय और न ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई स्पष्टता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब भी इसे सिर्फ धमाका कहा जा रहा है। खेड़ा ने कहा, देश की राजधानी में ऐसा होना लोगों के लिए चिंता का विषय है। सरकार को सामने आकर जवाब देना चाहिए। ऐसे गंभीर मामलों में केवल सूत्र आधारित जानकारी देना उचित नहीं है। गृह मंत्री, गृह सचिव या दिल्ली पुलिस आयुक्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। थोड़ा इंतजार कर लेते हैं, फिर देखेंगे : खरगे दिल्ली में हुए धमाके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वे इस पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। मीडिया से बातचीत में खरगे ने कहा, मैं पहले ही इस पर प्रतिक्रिया दे चुका हूं। वही बात दोहराना नहीं चाहता। थोड़ा इंतजार कर लेते हैं, फिर देखेंगे। ---- राष्ट्रपति मुर्मु ने शाह से जानकारी ली अंगोला में मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार को फोन पर बात की और दिल्ली में हुए धमाके के बारे में जानकारी ली। राष्ट्रपति ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति इस समय अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर हैं। --- सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में हुए धमाके के पीड़ितों को मंगलवार को श्रद्धांजलि देते हुए कानून का शासन कायम रखने तथा न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने वरिष्ठ अधिवक्ता शरत एस जावली और जगदीश चंद्र गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई पूर्ण न्यायालय की बैठक को संबोधित करते समय धमाके का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट और देश की संपूर्ण न्यायिक एवं कानूनी बिरादरी की ओर से मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। कोई भी शब्द इस क्षति से हुई पीड़ा को कम नहीं कर सकता। --- सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदार : माकपा माकपा ने मंगलवार को कहा, दिल्ली के पड़ोसी इलाके से भारी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी एक संगठित नेटवर्क की संलिप्तता का संकेत देती है। विस्फोटकों की इस बरामदगी को लाल किले के पास हुए विस्फोट से जोड़ा गया है। अपराधियों को सजा दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। --- मीरवाइज ने दुख जताया हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, दिल्ली में हुए धमाके से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना। --- बेंगलुरु हवाईअड्डे पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने का आग्रह दिल्ली में धमाके के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाईअड्डा प्राधिकरण ने यात्रियों को सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी। हवाईअड्डा ने यात्रियों से उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए अपनी विमानन कंपनी के संपर्क में रहने का आग्रह किया। प्राधिकरण ने एक्स पर कहा, इससे यात्रा सुगम होगी और बिना किसी देरी के सुरक्षा जांच पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। -------------------------------------------- दिल्ली धमाके पर कई देशों ने दुख जताया 1. रूस भरोसा है कि जांच से इस घटना के कारणों का पता चलेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। - डेनिस अलीपोव, रूस के राजदूत 2. इजरायल दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद के दृश्य दिल दहला देने वाले हैं। बचावकर्मियों और सुरक्षा बलों के त्वरित कदमों की सराहना करता हूं। - रियुवेन अजार, इजरायल के राजदूत 3. चीन हम इस घटना से स्तब्ध हैं। पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं, मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। - लिन जियान, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय, चीन 4. श्रीलंका दिल्ली में हुए धमाके की खबर से दुखी हूं। श्रीलंका भारत की जनता के साथ एकजुटता से खड़ा है। हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। - अनुरा कुमारा दिसानायके, राष्ट्रपति, श्रीलंका आतंकवाद जैसी बुराई को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस हमले से प्रभावित लोगों के साथ हैं। - सजीत प्रेमदासा, विपक्ष के नेता, श्रीलंका 5. मालदीव जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुख है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। - मोहम्मद मुईज्जू, राष्ट्रपति, मालदीव 6. नेपाल मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। नेपाल इस दुख की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है।- सुशीला कार्की, कार्यवाहक प्रधानमंत्री, नेपाल