आर्थिक मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस ने राहुल गांधी के विदेश दौरों पर भाजपा के हमले का जवाब दिया। पार्टी ने कहा कि भाजपा असली मुद्दों, जैसे आर्थिक पतन, से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा नेता को मंत्री बनने के लिए बेहतर विषय की तलाश करनी चाहिए।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने अपने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर भाजपा के हमले के बाद गुरुवार को पलटवार किया। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि सत्तारूढ़ दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ‘आर्थिक पतन’ से जुड़े विषयों से ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि भाजपा नेता संबित पात्रा ने मंत्री पद पर अपना दावा पेश करने के लिए गांधी की विदेश यात्राओं का मामला उठाया है। रमेश ने कटाक्ष किया कि पात्रा को मंत्री बनने के लिए बेहतर विषय की तलाश करनी चाहिए। रमेश ने संबित पात्रा पर पलटवार करते हुए कहा, यह सब भाजपा के संबित पात्रा की ध्यान भटकाने की कोशिश है। असली मुद्दा आर्थिक पतन का है, जो देश को घेर रहा है। असली मुद्दे विदेश नीति में असफलताएं हैं। ये असली मुद्दे हैं।
भाजपा के आरोपों का जवाब
भाजपा के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर रमेश ने कहा, विश्वगुरु होने के प्रधानमंत्री के दावे पूरी तरह से विफल हो गए हैं। वह दिन-ब-दिन चीन के सामने घुटने टेक रहे हैं। इसलिए यहां से ध्यान हटाने के लिए यह सब किया जा रहा है। राहुल गांधी की अतीत की विदेश यात्राओं के बारे में बात करने के बजाय, पात्रा को मंत्री पद पर दावा करने के लिए बेहतर विषय ढूंढने चाहिए।
कांग्रेस नेता का बयान
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने कहा कि देश नौकरियों, किसानों, मणिपुर और चीन पर जवाब चाहता है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, भाजपा को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार वाला अभियान चलाने के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, गिरती खपत, विदेश नीति में विफलताओं और कमजोर अर्थव्यवस्था पर सवालों का जवाब देना चाहिए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


