प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा को लेकर साधा निशाना

Feb 16, 2026 10:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा की खबर देने के बाद कांग्रेस ने

प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल  यात्रा को लेकर साधा निशाना

नई दिल्ली, एजेंसी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा की खबर देने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत विदेशी नेताओं से अपनी ही सरकार के कार्यों के बारे में सुन रहा है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मोदी 25 फरवरी से दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल जाएंगे। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को प्रमुख अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी थी। इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर को रोकने के बारे में सबसे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री से सुना।

भारत ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति से सुना। अब भारत ने नेतन्याहू से प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा की तारीखों के बारे में सुना है।’

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।