युद्ध के हालात के बीच प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा अनुचित था: कांग्रेस

Feb 28, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने इसे गलत समय पर किया गया दौरा बताया नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस

युद्ध के हालात के बीच प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा अनुचित था: कांग्रेस

कांग्रेस ने इसे गलत समय पर किया गया दौरा बताया नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने कहा है कि युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा अनुचित था। पार्टी ने पीएम के इजरायल दौरे को गलत समय पर किया गया दौरा बताया। पार्टी ने कहा कि इससे सैन्य कार्रवाई के समर्थन की धारणा बनती है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और भारत के ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के खिलाफ है। कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के चेयरमैन सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस 25-26 फरवरी के मोदी के इजरायल दौरे से काफी चिंतित है। जब तनाव बढ़ा हुआ है, दुश्मनी शुरू हो गई है और बड़े संघर्ष का रास्ता साफ दिख रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि मोदी का दौरा गलत समय पर हुआ है क्योंकि इससे पार्टी के साथ तालमेल की धारणा बनती है। बिना उकसावे के हमले को चुपचाप समर्थन देने के गंभीर रणनीतिक नतीजे हो सकते हैं। भारत की नीति वसुधैव कुटुम्बकम खुर्शीद ने कहा कि भारत की विदेश नीति वसुधैव कुटुम्बक, महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत, प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की नॉन-अलाइनमेंट की नीति से जुड़ी हुई है। इस सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पश्चिम एशिया में और वास्तव में पूरे विश्व में, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, स्थिरता और साझा समृद्धि के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। खुर्शीद ने कहा कि भाजपा सरकार को यह ध्यान रखना होगा कि भारत के आर्थिक, ऊर्जा, भूराजनीतिक रिश्ते न सिर्फ इजरायल के साथ बल्कि ईरान, फलस्तीन और बड़े क्षेत्र के साथ भी हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे की खुशी मनाने के दो दिन बाद ही इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपना संयुक्त हमला शुरू कर दिया है। पिछले कुछ महीनों में उनके सैन्य जमावड़े को देखते हुए यह पूरी तरह अपेक्षित था। इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल जाने का निर्णय लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत इजरायल के साथ खड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।