Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Criticizes Modi s Engagement with Women Ahead of Bihar Elections
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के महिलाओं के साथ संवाद को लेकर साधा निशाना

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के महिलाओं के साथ संवाद को लेकर साधा निशाना

संक्षेप:

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा-जद(यू) सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी की है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 336 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अदालतों में मामले लंबित हैं।

Nov 04, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के साथ संवाद को लेकर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि प्रधानमंत्री को एक दशक में बिहार की महिलाओं की सुध लेने की याद नहीं आई पर, चुनाव में डिजिटल संवाद किया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों की भाजपा-जद(यू) सरकार में महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की लगातार अनदेखी की गई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा-जद(यू) गठबंधन सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बेतहाशा बढ़े हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में 336 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ एक लाख 17 हजार 947 मामले अदालतों में लंबित हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ अपराध के बावजूद एनडीए सरकार महिलाओं को सुरक्षा क्यों नहीं दे पाई? रमेश ने दावा किया कि चुनावी हार से घबराकर सरकार अब महिलाओं के अकाउंट में 10,000 रुपये डाल रही है। मगर हकीकत यह है कि बिहार की लाखों बेटियां माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसी हुई हैं।