कांग्रेस ने केंद्र की विदेशी नीति पर उठाए सवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनाने को कूटनीतिक विफलता बताया है। जयराम रमेश ने कहा कि भारत के प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान की नई राजनयिक भूमिका चिंताजनक है। उन्होंने चीन पर भी सरकार की नीति की आलोचना की और पश्चिम एशिया में शांति की आवश्यकता पर जोर दिया।

कांग्रेस ने केंद्र की विदेशी नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान को अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका मिलने को कूटनीतिक विफलता बताया है। पार्टी का कहना है कि अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने के भारत के प्रयासों के बावजूद यह स्थिति बनी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका-ईरान वार्ता से वैश्विक स्तर पर शांति की उम्मीद जगी है, लेकिन इसे इजरायल की आक्रामकता से प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर केंद्र सरकार की कूटनीतिक रणनीति पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हगलोमेसी (गले मिलने की कूटनीति) की आलोचना की।रमेश

ने पूछा कि पहलगाम हमले और भारत के प्रयासों के बावजूद पाकिस्तान कैसे नई राजनयिक भूमिका हासिल करने में सफल रहा। उन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद मनमोहन सिंह सरकार द्वारा पाकिस्तान को अलग-थलग करने का उदाहरण देते हुए वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों और व्यापार समझौते पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि भारत ने एकतरफा समझौता किया, लेकिन इसके बदले कोई रणनीतिक लाभ नहीं मिला। साथ ही, उन्होंने ब्रिक्स में भारत की भूमिका का हवाला देते हुए पूछा कि पश्चिम एशिया में शांति पहल क्यों नहीं की गई।कांग्रेस नेता ने चीन के संदर्भ में सरकार की नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में भारत को इसका कोई स्पष्ट लाभ नहीं मिला है।रमेश ने पश्चिम एशिया में जल्द शांति बहाल करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थिति सामान्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।