ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीकांग्रेस ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिए जाने वाले धरने का स्थल बदला

कांग्रेस ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिए जाने वाले धरने का स्थल बदला

पुदुचेरी। एजेंसी पुदुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल...

कांग्रेस ने उपराज्यपाल के खिलाफ दिए जाने वाले धरने का स्थल बदला
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Jan 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुदुचेरी। एजेंसी

पुदुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष प्रजातांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ आठ जनवरी को होने वाले अपने धरने के स्थान में बदलाव किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ए वी सुब्रमण्यन ने बताया कि पहले यह धरना राज निवास के सामने होना था लेकिन अब यह मरैमालई आदिगल सलाई में होगा।

धरना आठ से 11 जनवरी के बीच चार दिन तक चलेगा और इस दौरान किरण बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने की मांग की जाएगी क्योंकि वह कांग्रेस सरकार की ओर से प्रस्तावित कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में कथित रूप से बाधा पैदा करती हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज निवास के पास धरना देने की इजाजत नहीं दी गई थी, क्योंकि जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश के तहत राज निवास के 500 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। सुब्रमण्यन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के सभी तबकों से धरने में बड़े पैमाने पर शामिल होने का आग्रह किया है। यह धरना मरैमालई आदिगल सलाई में वेंकटसुब्बा रेड्डीयर की प्रतिमा और अन्नादुरई की प्रतिमा के बीच होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें