कांग्रेस नेता अधीर रंजन के काफिले से भिड़ा ट्रक, कई घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी के काफिले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है। यह घटना चुनावी रैली के बाद हुई। चौधरी के समर्थकों ने इसे जानबूझकर किया गया हादसा बताया है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन के काफिले से भिड़ा ट्रक, कई घायल

मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), एजेंसी। पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और लोकसभा में पूर्व कांग्रेस दल नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक वाहन में सवार सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार शाम करीब सात बजे हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी कांडी में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बहरामपुर लौट रहे थे। रास्ते में मुर्शिदाबाद में जिबंती के पास एक बेकाबू ट्रक ने चौधरी के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में वाहन में सवार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

हालांकि, अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।उधर, सूत्रों के अनुसार चौधरी समर्थकों ने आशंका जताई है कि यह हादसा जानबूझकर किया गया हो सकता है। आरोप है कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देने के लिए फोन किया गया तो कोई संतोषजनक मदद नहीं मिली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।