Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Blames BJP and Election Commission for Deaths of Booth Officers Amidst Voter Fraud Allegations
 एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म है - राहुल गांधी

एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म है - राहुल गांधी

संक्षेप:

- चुनाव आयोग बीएलओ की मौत पर मूकदर्शक बना हुआ है - खरगेनई दिल्ली विशेष संवाददाताकांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अधिकारियों की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को घेरा है।...

Nov 23, 2025 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में बूथ स्तर के अधिकारियों की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग को घेरा है। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के नाम पर देश में अफरा तफरी मचा रखी है। तीन सप्ताह में 16 बीएलओ की जान चली गई। एसआईआर कोई सुधार नहीं है, बल्कि यह एक थोपा गया जुल्म है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसा सिस्टम बनाया है, जिसमें नागरिकों को खुद को तलाशने के लिए 22 साल पुरानी मतदाता सूची के हजारों स्कैन पन्ने पलटने पड़े।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मकसद साफ है कि लोग थक और बिना रोक टोक के वोट चोरी जारी रहे। राहुल गांधी ने कहा कि भारत दुनिया के लिए अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर बनाता है, पर चुनाव आयोग काग़ज़ों का जंगल खड़ा करने पर ही अड़ा है। आयोग की नीयत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नीयत साफ़ होती तो लिस्ट डिजिटल, सर्चेबल और मशीन-रीडेबल होती। चुनाव आयोग को 30 दिन की हड़बड़ी के बजाय उचित समय ले कर पारदर्शिता और जवाबदेही पर ध्यान देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। एसआईआर की नोटबंदी और लॉकडाउन से जोड़ते हुए पार्टी ने एसआईआर को एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खबर भी साझी कि, जिसमें कहा गया है कि एसआईआर के दौरान 19 दिन में 16 बीएलओ की मौत हो चुकी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मरने वाले बीएलओ के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि हकीकत यह है कि मृतकों की वास्तविक संख्या बताई गई संख्या से कहीं ज्यादा है, जो बेहद चिंताजनक है। इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चोरी से हासिल सत्ता की मलाई खाने में व्यस्त है और निर्वाचन आयोग मूकदर्शक बनकर सिर्फ तमाशा देख रहा है।