खराब कानून व्यवस्था के लिए भाजपा-आप जिम्मेदारः कांग्रेस
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा और आप को कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजधानी में बढ़ते अपराध जैसे गोलीबारी और डकैती से स्थिति बिगड़ गई है। रोहिणी में...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए कांग्रेस ने भाजपा और आप दोनों को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में दिन दहाड़े गोलीबारी, लूट, डकैती आदि अपराधों के चलते कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुआ धमाका बेहद चौंकाने वाला है। त्योहारी सीजन में धमाका होना दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और गृह मंत्रालय द्वारा की जा रही चौकसी की पोल खोल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


