कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बेटे को पार्टी ने गुना का जिलाध्यक्ष बनाया
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है, जिसमें दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को गुना का अध्यक्ष बनाया गया है। सूची में दलित और आदिवासी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जबकि...

भोपाल, एजेंसी। कांग्रेस ने शनिवार को लंबी जद्दोजहद के बाद मध्य प्रदेश में 71 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह को गुना जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस ने इस सूची में दलित और आदिवासी को तवज्जो दी है। सूची में सिर्फ चार महिलाओं को ही जगह मिली है। विजयलक्ष्मी तंवर को आगर मालवा, प्रतिभा रघुवंशी को खंडवा शहर, सुनीता पटेल को नरसिंहपुर और सरस्वती सिंह मरकाम को सिंगरौली ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है। जयवर्धन के अलावा मध्य प्रदेश के तीन अन्य पूर्व मंत्रियों ओंकार सिंह मरकाम को डिंडौरी, प्रियव्रत सिंह को राजगढ़ और हर्ष विजय गहलोत को रतलाम ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




