Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Accuses PM Modi of Promoting Divisive Ideology Over National Anthem Remarks
वंदे मातरम पैकेज: प्रधानमंत्री टैगोर पर आरोप लगाने के लिए माफी मांगें: कांग्रेस

वंदे मातरम पैकेज: प्रधानमंत्री टैगोर पर आरोप लगाने के लिए माफी मांगें: कांग्रेस

संक्षेप:

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राष्ट्रीय गीत के महत्वपूर्ण छंदों को हटाने का बयान देकर रवींद्रनाथ टैगोर पर ‘विभाजनकारी विचारधारा’ को बढ़ावा दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने टैगोर के पत्र का भी हवाला दिया जिसमें गीत के पहले दो छंदों को अंगीकार करने का सुझाव दिया गया था।

Nov 07, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत के महत्वपूर्ण छंदों को हटाए जाने का बयान देकर रवींद्रनाथ टैगोर पर ‘विभाजनकारी विचारधारा’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। रमेश ने एक पुस्तक का हवाला देते हुए यह भी कहा कि खुद टैगोर ने यह सुझाव दिया था कि वंदे मातरम गीत के पहले दो छंदों को ही राष्ट्रीय गीत के रूप में अंगीकार किया जाए। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि 1937 में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के महत्वपूर्ण छंदों को हटा दिया गया था, जिसने विभाजन के बीज बोये और ऐसी ‘विभाजनकारी मानसिकता’ देश के लिए अब भी चुनौती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक साल तक मनाए जाने वाले स्मरणोत्सव की शुरुआत करते हुए ये टिप्पणियां कीं। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सब्यसाची भट्टाचार्य की वंदे मातरम पर लिखी गई विस्तृत जीवनी के ये अंश 29 अक्तूबर, 1937 के कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के उस प्रस्ताव की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हैं जिसमें वंदे मातरम को अंगीकार किया गया था। बैठक से तीन दिन पहले 26 अक्तूबर, 1937 को टैगोर ने इस मुद्दे पर नेहरू को पत्र लिखा था। गुरुदेव स्वयं, जिनका वंदे मातरम से विशेष संबंध था, ने सुझाव दिया था कि इस गीत के पहले दो छंदों को ही अंगीकार किया जाए। उनके पत्र ने वास्तव में पूरे प्रस्ताव को गहराई से प्रभावित किया। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अब गुरुदेव पर विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहे हैं।