Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Accuses Kerala Government of Pressuring SIT in Sabarimala Gold Theft Case
‘सबरीमाला मामले में एसआईटी  पर दबाव बना रही केरल सरकार’

‘सबरीमाला मामले में एसआईटी पर दबाव बना रही केरल सरकार’

संक्षेप:

सबरिमाला से सोना गायब होने के मामले में कांग्रेस ने केरल सरकार पर आरोप लगाया है कि वह एसआईटी पर दबाव डाल रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य आरोपी की तस्वीर सीएम पिनराई विजयन के साथ है। केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसआईटी पर उचित जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।

Jan 24, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

कोच्चि/कन्नूर, एजेंसी। सबरीमाला से सोना गायब होने के मामले में कांग्रेस ने केरल सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केरल सरकार मामले की जांच कर रही एसआईटी पर दबाव डाल रही है। वेणुगोपाल शनिावर को कोच्चि में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के साथ यूडीएफ संयोजक अडूर प्रकाश की तस्वीर सामने आने पर उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की सीएम पिनराई विजयन के साथ भी तस्वीर है। कहा कि भगवान अयप्पा का सोना चुराने वालों को भगवान या केरल के लोग बख्शेंगे नहीं। उधर, केरल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने आरोप लगाया कि एसआईटी केरल हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद खोए हुए सोने को बरामद करने के पहलू पर ध्यान नहीं दे रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) इस मामले में शामिल अपने नेताओं को बचा रही है। कहा कि इस मामले में उचित जांच की मांग को लेकर 27 जनवरी को राज्य सचिवालय और सभी जिला कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसआईटी की वजह से मिल रही जमानत : सतीशन विधानसभा में नेता विपक्ष वीडी सतीशन ने कहा कि सबरीमाला मामले में एसआईटी ने जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाई है, जिससे आरोपियों को जमानत मिल रही है। कहा कि एसआईटी ने अब तक इस मामले में अंतरिम आरोपपत्र दाखिल नहीं किए हैं। कहा कि आरोपियों को जमानत मिलने से सबूतों से छेड़छाड़ करने की आशंका बढ़ गई है।