जनता की अदालत में दोषी साबित हो चुके हैं केजरीवाल : देवेंद्र यादव

Feb 27, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल भाजपा की 'वॉशिंग मशीन' में धुलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का मॉडल जांच एजेंसियों के चयनात्मक उपयोग को उजागर करता है और केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिनका कोई ठोस जवाब नहीं मिला।

जनता की अदालत में दोषी साबित हो चुके हैं केजरीवाल : देवेंद्र यादव

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बयान जारी कर कहा है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का वॉशिंग मशीन मॉडल एक बार फिर सामने आया है, जहां सरेंडर करते ही आरोपों के दाग मिटते दिखाई देते हैं। यह देश की राजनीति में दोहरे मापदंड और जांच एजेंसियों के चयनात्मक उपयोग को उजागर करता है। यादव ने याद दिलाया कि 3 जून 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पंजाब के अकाली दल के नेता दीप मल्होत्रा का नाम लेते हुए शराब नीति से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाए गए थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं के बीच उस शिकायत और उससे जुड़े तथ्यों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तात्कालीन उपराज्यपाल की भूमिका तथा मास्टर प्लान के उल्लंघन का मुद्दा भी कांग्रेस ने उठाया था, लेकिन इस पर न तो स्पष्ट जवाब मिला और न ही जांच एजेंसियों ने इस दिशा में कोई ठोस जांच की। देवेंद्र यादव ने कहा कि देश में एक खतरनाक राजनीतिक प्रवृत्ति विकसित हो रही है कि सत्ता के सामने सरेंडर करने पर आरोप कमजोर पड़ते नजर आते हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ भाजपा की कथित नूराकुश्ती का संकेत राउज एवेन्यू कोर्ट की कार्यवाही से सामने आया है, जहां सीबीआई सबूत ही नहीं उपलब्ध करवा पाई। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के भ्रष्टाचार का पुलिंदा, 14 कैग रिपोर्टों पर कार्रवाई न होना भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ट्रायल कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर आरोप खारिज होने के बाद उन्होंने सवाल उठाया कि जब डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और शीला दीक्षित पर झूठे मनगढ़ंत आरोप लगाए गए थे, तब केजरीवाल की संवेदनाएं कहां थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए बदनाम करने, मीडिया ट्रायल चलाने और झूठे आरोपों का अभियान चलाया गया, जिससे जनता भ्रमित हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।