Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress Accuses Indian Government of Renaming MNREGA to Claim Credit
क्रांतिकारी योजना का श्रेय लेने के लिए ‘मनरेगा’ का नाम बदला जा रहा: कांग्रेस

क्रांतिकारी योजना का श्रेय लेने के लिए ‘मनरेगा’ का नाम बदला जा रहा: कांग्रेस

संक्षेप:

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर इसे 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना' करने जा रही है। कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी ने इस कदम को दिखावटी बदलाव और योजना के प्रति उपेक्षा का तरीका बताया है।

Dec 13, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार क्रांतिकारी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का श्रेय लेने के लिए इसका नाम बदल रही है। यह योजना के प्रति जानबूझकर की जा रही उपेक्षा को छिपाने के लिए एक दिखावटी बदलाव मात्र है। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को मनरेगा का नाम बदलने और इसके तहत कार्य दिवसों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का नाम बदलकर अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ कर दिया जाएगा। इसके तहत कार्य दिवसों की संख्या वर्तमान में 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।

कांग्रेस के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी मनरेगा को ‘विफलता का स्मारक’ कहा था। उन्होंने आरोप लगाया, यह महात्मा गांधी को हमारी राष्ट्रीय चेतना से, विशेषकर गांवों से, मिटाने का एक और तरीका है, जहां उन्होंने कहा था कि भारत की आत्मा निवास करती है। वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह कदम भी इस योजना के प्रति जानबूझकर की जा रही उपेक्षा को छिपाने के लिए किया गया एक दिखावटी बदलाव मात्र है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मजदूर अधिक मजदूरी की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार हर साल इस योजना के लिए आवंटित धनराशि में कटौती कर रही है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मनरेगा के नए नामकरण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलना समझ से परे है। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि मनरेगा का नाम बदलने के पीछे मोदी सरकार की मानसिकता क्या है?’ उन्होंने कहा, पहली बात कि योजना में सबसे पहला नाम महात्मा गांधी का है और दूसरी बात ये कि जब भी योजना का नाम बदला जाता है तो उसमें बहुत सारा पैसा भी खर्च होता है। इस योजना का नाम बदलने का फायदा क्या होगा, ये समझ से परे है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;