मीडिया समूह पर छापों को लेकर कांग्रेस ने ‘आप’ को घेरा

Jan 16, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

कांग्रेस ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर मीडिया को डराने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने मीडिया समूहों पर जीएसटी और छापे जैसे कदम उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ये कदम प्रेस की स्वतंत्रता को खतरे में डालते हैं।

मीडिया समूह पर छापों को लेकर कांग्रेस ने ‘आप’ को घेरा

नई दिल्ली/जालंधर, एजेंसी। कांग्रेस ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर पंजाब केसरी समूह को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार प्रवर्तन एजेंसियों के जरिए मीडिया को डराने की कोशिश कर रही है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया, ‘आप’ की कोई विचारधारा नहीं है और अगर उसे भाजपा वाली राजनीति ही करनी है तो उसे उसी में विलय कर लेना चाहिए। खेड़ा ने कहा, विपक्ष से जुड़ी एक ‘संतुलित और निष्पक्ष’ खबर के बाद मीडिया समूह और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर जीएसटी, आबकारी छापे, प्रिंटिंग प्रेस की तलाशी और बिजली कटौती जैसे कदम उठाए गए, जो प्रेस को डराने की कोशिश हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में है और सच लिखने पर मीडिया को दंडित किया जा रहा है। विपक्षी दलों ने भी ‘आप’ सरकार पर शक्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘आप’ सरकार राज्य की ताकत का इस्तेमाल कर प्रेस को दबाने की कोशिश कर रही है। पत्रकारों पर एफआईआर, छापे और विज्ञापन रोकना एक सुनियोजित पैटर्न है। भाजपा-अकाली दल ने भी आलोचना की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा, भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल 17 जनवरी को राज्यपाल से मुलाकात करेगा। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि जब सरकारें घबराती हैं तो सबसे पहले स्वतंत्र मीडिया और विपक्ष पर हमला होता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।