विमान हादसा: एक महीने में दूसरा विमान हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Feb 24, 2026 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता एक महीने के अंदर दूसरे विमान हादसे होने के बाद

विमान हादसा: एक महीने में दूसरा विमान हादसा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता एक महीने के अंदर दूसरे विमान हादसे होने के बाद सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। सोमवार शाम रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का एयर एम्बुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले बीते महीने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर्ड प्लेन हादसे में मौत हो गई थी। इस तरह से 1 महीने के अंदर यह दूसरा चार्टर्ड प्लेन हादसा है। दो हादसों के बाद देश में विमानन सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में छोटे विमानों और चार्टर/एयर एम्बुलेंस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी निगरानी और ऑपरेशन मानकों की समीक्षा की मांग की गई।

डीजीसीआई द्वारा पहले से ही गहन जांच भी कराई जा रही हैl उधर,विशेषज्ञों का कहना है कि एयर एम्बुलेंस उड़ानें अक्सर आपात परिस्थितियों में संचालित होती हैं। इसलिए इनके लिए तकनीकी जांच, मौसम मूल्यांकन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग और भी मजबूत होना जरूरी होता है। वहीं डीजीसीए ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। मामले में गहन जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।