Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsConcerns Rise as Amazon Announces 35 Billion Investment in India
संपादित--अमेजन को भारत में निवेश करने से रोका जाए : व्यापार संघ

संपादित--अमेजन को भारत में निवेश करने से रोका जाए : व्यापार संघ

संक्षेप:

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अमेजन की ओर से भारत में 35 अरब डॉलर के

Dec 11, 2025 07:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अमेजन की ओर से भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा पर व्यापारियों ने चिंता जताते हुए विरोध किया है। दिल्ली व्यापार महासंघ का कहना है कि अगर विदेशी कंपनियों ने भारत में व्यापार बढ़ाया तो देश के छोटे व्यापारी उनसे मुकाबला नहीं कर पाएंगे और धीरे-धीरे कारोबार खत्म हो जाएगा। उन्होंने इस निवेश को तत्काल रोकने की मांग की है। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा का कहना है कि अमेजन जैसी कंपनियों की अपार पूंजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित रणनीतियां, भारी डिस्काउंट और आक्रामक मार्केटिंग के सामने छोटा भारतीय दुकानदार नहीं टिक सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसकी इन्वेंट्री सीमित है, किराया व खर्च ज्यादा है। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि भारत के घरेलू उत्पादकों पर भी गहरा खतरा मंडरा रहा है। अमेजन अपने उत्पाद भारतीय उत्पादकों के मुकाबले सस्ते में उतार देता है। इसकी वजह से छोटे उद्योग धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। इससे देश के उत्पादन तंत्र, श्रमिक वर्ग और पारंपरिक उद्योगों को गंभीर नुकसान होने की आशंका और बढ़ने लगी है। दिल्ली व्यापार महासंघ का कहना है कि चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, खारी बावली जैसे बाजार विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों की आक्रामक रणनीतियों के कारण समाप्त होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। यह न केवल आर्थिक बल्कि सांस्कृतिक विरासत पर भी आघात होगा। धीरे-धीरे ये सदियों पुरानी धरोहर खत्म हो जाएंगी।