पीएम से त्रिभाषा नीति लागू करने पर रोक का अनुरोध
नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौ से त्रिभाषा नीति लागू करने पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानम

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौ से त्रिभाषा (तीन भाषाएं) नीति लागू करने पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष सिंह ने कहा कि यह नीति लागू करने से शिक्षा व्यवस्था में गंभीर व्यवधान की आशंका है। कहा कि इसके लिए पर्याप्त शिक्षक, पाठ्यपुस्तकें नहीं हैं, जबकि बदलाव के लिए समय भी नहीं दिया गया है। आशंका जताई कि ऐसी स्थिति में अचानक यह नीति लागू करने से वैसे ही हालात हो सकते हैं, जैसे सीबीएसई ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के कारण हुए हैं।
सिंह ने कहा है कि अभिभावकों ने उन्हें सौंपे एक ज्ञापन में त्रिभाषा नीति पर चिंताएं जताई हैं और वे इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


