ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदिल्ली की उड़ान लेट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

दिल्ली की उड़ान लेट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

लखनऊ से दिल्ली की गो एयर की दो उड़ानें तकनीकी कारणों से लेट हो गईं। एक को 10 बजे उड़ान भरनी थी वह भी नहीं गई। दूसरी उड़ान सबेरे आठ बजे जानी थी मगर यह भी 12 बजे रवाना हो सकी। इससे नाराज कई यात्रियों...

दिल्ली की उड़ान लेट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 19 Aug 2019 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ से दिल्ली की गो एयर की दो उड़ानें तकनीकी कारणों से लेट हो गईं। एक को 10 बजे उड़ान भरनी थी वह भी नहीं गई। दूसरी उड़ान सबेरे आठ बजे जानी थी मगर यह भी 12 बजे रवाना हो सकी। इससे नाराज कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। किसी को दिल्ली से अन्तरराष्ट्रीय उड़ान पकड़नी थी। एक डॉक्टर को गंभीर हालत में जीवन के लिए संघर्ष कर रहे मरीजों को देखना था। आखिरकार गो एयर ने 20 से अधिक यात्रियों को अन्य उड़ानों से दिल्ली भेजा।

गो एयर की उड़ान संख्या जी8-2609 को 10:00 बजे उड़ान भरना था। यात्रियों के मुताबिक कुछ देर बाद उनको बताया गया कि उड़ान आधे घंटे लेट है। आधा घंटा बीत जाने के बाद काउंटर कर्मचारी टालमटोल करने लगे जिससे यात्री भड़क गए। एक महिला यात्री ने बताया कि दो यात्री व्हील चेयर पर थे। उनकी तबियत ठीक नहीं थी। बावजूद इसके काउंटर पर बैठे कर्मचारी सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इस बीच तकनीकी खराबी दूर करने के लिए दिल्ली-मुम्बई से इंजीनियर आ गए। विमान ने ठीक होने के बाद 1:40 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

जिनको जल्दी थी उनको पहले भेजा

गो एयर की सुबह 8:00 बजे जाने वाली उड़ान जी8-175 तकनीकी कारणों से नहीं गई थी। इसके यात्रियों को दूसरी उड़ानों से भेजा गया था। इस विमान में 20 सीटें खाली थीं। जी8-2609 के वो यात्री जिनका दिल्ली पहले पहुंचना जरूरी था उनको जी8-175 से भेजा गया जो कि 12:00 बजे के करीब रवाना हुई। इसी तरह कुछ यात्रियों को जी8-269 और कुछ को जी8-2501 से दिल्ली भेजा गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें