कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए संवारा जाएगा त्यागराज स्टेडियम का टीटी परिसर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-चैंपियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच होगी, जिसमें 35 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगेनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए त्यागराज स्टेडियम के टेबल टेनिस (टीटी) परिसर को...

 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए संवारा जाएगा त्यागराज स्टेडियम का टीटी परिसर

-चैंपियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच होगी, जिसमें 35 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए त्यागराज स्टेडियम के टेबल टेनिस (टीटी) परिसर को नए सिरे से संवारा जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्टेडियम में इसके जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू कर दी है। 1.96 करोड़ रुपये की लागत से इसे एक माह में पूरा किया जाएगा।चैंपियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त तक प्रस्तावित है। इसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा समेत 35 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जीर्णोद्धार कार्य में मुख्य रूप से टेबल टेनिस परिसर में मेपल फ्लोरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एमएफएमए) से प्रमाणित वुड फ्लोरिंग की मरम्मत होगी।

इस फ्लोरिंग पर पॉलीयूरेथेन हाई ग्लॉस कोटिंग लगाई जाएगी, ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानक की खेल सतह मिल सके। इसके साथ ही फॉल्स सीलिंग की मरम्मत होगी।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।