कोल इंडिया ने 100 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना चालू की
कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात में 100 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना के चालू होने की घोषणा की है। यह कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार का एक महत्वपूर्ण कदम है। गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी से प्रमाण पत्र मिलने के बाद, यह परियोजना 31 मार्च, 2026 से प्रभावी मानी गई है।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को गुजरात में 100 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना के चालू होने की घोषणा की। यह कंपनी के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोल इंडिया ने बताया कि उसे गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी से 100 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र के लिए चालू होने का प्रमाण पत्र मिल गया है। यह परियोजना 31 मार्च, 2026 से प्रभावी मानी गई है। कोयला मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली महारत्न कंपनी सीआईएल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी लगातार बढ़ा रही है। कंपनी देश में कोयले के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा प्रदान करती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


