
समुद्री निगरानी क्षमता मजबूत होगी : नौसेना
संक्षेप: सीएमएस-03 उपग्रह भारतीय नौसेना की अंतरिक्ष-आधारित संचार और समुद्री निगरानी क्षमताओं को और मजबूत करेगा।नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपग्रह हिंद
नई दिल्ली, एजेंसी। सीएमएस-03 उपग्रह भारतीय नौसेना की अंतरिक्ष-आधारित संचार और समुद्री निगरानी क्षमताओं को और मजबूत करेगा। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह उपग्रह हिंद महासागर क्षेत्र में मजबूत टेलीकॉम कवरेज सुनिश्चित करेगा। इसके पेलोड में ट्रांसपोंडर्स लगे हैं जो वॉयस, डाटा और वीडियो लिंक जैसी सेवाएं विभिन्न बैंड्स पर सपोर्ट करेंगे। इससे नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और मैरिटाइम ऑपरेशन सेंटर्स के बीच निर्बाध और सुरक्षित संचार स्थापित होगा। --- कोट-1:: सीएमएस-03 का सफल प्रक्षेपण भारत की आत्मनिर्भरता और अत्याधुनिक नवाचार की भावना का प्रतीक है। इसरो की तकनीकी उत्कृष्टता हमें गर्व महसूस कराती है। - राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




