रेखा गुप्ता मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जनसेवा और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए दिया गया। समारोह में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। मातृश्री अवॉर्ड की शुरुआत 1975 में हुई थी, और इससे पहले कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बुधवार को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मातृश्री अवॉर्ड समिति के संयोजक चेतन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारत माता की प्रतिमा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विवेक शर्मा, महामायी सेवा न्यास के दीपक बजाज तथा समिति सदस्य बिट्टी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि मातृश्री अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1975 में वरष्ठि पत्रकार स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने की थी। इससे पहले लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा, रजत शर्मा, खुशवंत सिंह और सरला माहेश्वरी सहित अनेक गणमान्य हस्तियों को मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


