मेघालय: शिलांग में खासी भाषा नहीं पढाए जाने पर स्कूल बंद कराया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में खासी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल न करने के कारण एक हिंदी स्कूल बंद किया गया है। ग्रामसभा और छात्र संघ ने विरोध किया। अधिकारी के अनुसार, मदन हिंदी पाठशाला को स्थानीय नेताओं की शिकायत पर बंद कराया गया। अगर खासी भाषा को शामिल नहीं किया गया, तो स्कूल को स्थायी रूप से बंद करने की चेतावनी दी गई।

मेघालय: शिलांग में खासी भाषा नहीं पढाए जाने पर स्कूल बंद कराया

शिलांग, एजेंसी। मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में खासी भाषा को विषय के रूप में शामिल न किए जाने के कारण एक हिंदी स्कूल को बंद किया गया है। ग्रामसभा और छात्र संघ के सदस्यों ने इसका विरोध किया था। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि लोगों की शिकायत पर मदन हिंदी पाठशाला माध्यमिक विद्यालय को बंद कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रधान, ग्राम सचिव और खासी छात्र संघ (केएसयू) के नेताओं ने स्कूल पहुंच कर छात्रों को कक्षाओं से चले जाने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर खासी भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग पूरी नहीं की गई तो स्कूल को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।