परफ्यूम बनाने वाले ‘मिर्र’ के पेड़ों पर मंडराया खतरा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाला गोंद 'मिर्र' इथियोपिया में ऐतिहासिक सूखे के कारण संकट में है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश न होने से पेड़ सूख गए हैं, जिससे गोंद की कमी हो रही है। यह गरीब समुदायों की आय का मुख्य स्रोत है, लेकिन उन्हें कम कीमत मिलती है।

परफ्यूम बनाने वाले ‘मिर्र’ के पेड़ों पर मंडराया खतरा

अदीस अबाबा, एजेंसी। दुनिया के सबसे महंगे परफ्यूम में इस्तेमाल होने वाला खास गोंद‘मिर्र’ खतरे में है। इथियोपिया के हॉर्न ऑफ अफ्रीका इलाके में पड़ रहे ऐतिहासिक सूखे ने इन कीमती पेड़ों को सुखा दिया है। जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश न होने से पेड़ों से निकलने वाला गोंद कम हो गया है और भूख से बेहाल जानवर छोटे पौधों को खा रहे हैं, जिससे नए पेड़ नहीं उग पा रहे हैं। मिर्र का गोंद इथियोपिया के गरीब समुदायों की कमाई का मुख्य जरिया है। ये लोग पेड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए प्राकृतिक तरीके से गोंद इकट्ठा करते हैं।विडंबना यह है कि जिस गोंद से बने परफ्यूम की बोतलें 40 हजार रुपये तक में बिकती हैं, उसे इकट्ठा करने वाले लोगों को एक किलो गोंद के बदले मात्र 300 से 800 रुपये ही मिलत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।