वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद हिंसा नियंत्रण में आई : केंद्र

Feb 12, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा के मुख्य उकसाने वाले थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद हिंसा और आंदोलन नियंत्रण में आ गया। अदालत ने वांगचुक की पत्नी द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की है।

वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद हिंसा नियंत्रण में आई : केंद्र

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले साल 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा में भीड़ को उकसाने वाले मुख्य शख्स थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद आंदोलन और हिंसा नियंत्रण में आ गई। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ को केंद्र की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने बताया कि वह हिंसा को मुख्य रूप से उकसाने वाले शख्स थे। इस हिंसा में चार लोग मारे गए थे और 60 लोग घायल हुए थे। हिरासत आदेश में स्पष्ट संबंध दिखता है, इसमें स्पष्ट रूप से सोची-समझी रणनीति का इस्तेमाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के बाद आंदोलन और हिंसा नियंत्रण में आ गई। इसलिए यह साबित हो गया कि गिरफ्तारी का आदेश एक सटीक आदेश था जो उस स्थिति में उचित था। विधि अधिकारी ने कहा कि वांगचुक की हिरासत के लिए इन सभी प्रक्रियात्मक जरूरतों का सावधानीपूर्वक पालन किया गया है। अदालत ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तारीख तय की है। अदालत वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका), 1980 के तहत उनकी हिरासत को अवैध घोषित करने की मांग की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।