गोवा में लौह अयस्क को लेकर वन विभाग की ग्रामीणों से झड़प
गोवा के कुशावती जिले में प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्र से लौह अयस्क के परिवहन को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में किया। वन विभाग ने बताया कि लौह अयस्क को वैध नीलामी प्रक्रिया के बिना नहीं हटाया जा सकता।

पणजी, एजेंसी। गोवा के कुशावती जिले में प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्र से लौह अयस्क (आयरन ओर) के परिवहन को लेकर ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। शनिवार को पुलिस ने बताया कि समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, कोलंब गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्र से लौह अयस्क ले जा रहे थे। इसी दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लौह अयस्क प्रस्तावित आरक्षित वन क्षेत्र में पड़ा हुआ है और वैध नीलामी प्रक्रिया के बिना उसे वहां से हटाने की अनुमति नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


