ओडिशा के मलकानगिरी में दो गुटों में झड़प, पांच गिरफ्तार

Apr 05, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के पालकोंडा गांव में दो समुदायों के बीच प्रार्थना को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक पक्ष ने गांव के बाहर प्रार्थना करने को कहा, जिससे झड़प हुई और तीन घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ओडिशा के मलकानगिरी में दो गुटों में झड़प, पांच गिरफ्तार

भुवनेश्वर, एजेंसी। ओडिशा के मलकानगिरी जिले के पालकोंडा गांव में दो समुदायों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम गांव में एक समूह द्वारा प्रार्थना करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष ने दूसरे से गांव के बाहर प्रार्थना करने को कहा, क्योंकि गांव के अंदर पूजा की तैयारी चल रही थी। इस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के तीन घरों की छतें क्षतिग्रस्त कर दीं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा इन्हें दोबारा ठीक कराया जा रहा है।घटना

की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें 10 की पहचान हो चुकी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।