शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा: दीपके
छत्रपति संभाजीनगर में कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि दाखिला और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते। उनका विरोध-प्रदर्शन नई दिल्ली में सफल रहा, जिसमें 7,000 लोग शामिल हुए।

छत्रपति संभाजीनगर, एजेंसी। कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि दाखिला और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते। दीपके ने कहा कि शनिवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका विरोध-प्रदर्शन काफी हद तक सफल रहा और इसमें लगभग 7,000 लोगों ने भाग लिया। अब यह आंदोलन पूरे देश में फैलेगा। दीपके रविवार सुबह महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के एमआईडीसी वालुज क्षेत्र स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए एक और कार्ययोजना तैयार करेंगे।
इस बीच, दीपके के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पहले वहां 11 सुरक्षाकर्मी तैनात थे। अब इनकी संख्या 15 कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


