सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पुणे में कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और छात्रों को पेपर लीक की स्थिति में मुआवजा देने का 'एग्जाम मैनिफेस्टो' जारी किया। सैकड़ों छात्रों ने इस आंदोलन में भाग लिया और अगर मांगे पूरी नहीं हुई, तो 20 जून को दिल्ली में विरोध करेंगे।

सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की

पुणे, एजेंसी। कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को यहां देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही उन्होंने एक ‘एग्जाम मैनिफेस्टो’ जारी किया, जिसमें पेपर लीक की स्थिति में छात्रों को मुआवजा देने की मांग की गई। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों छात्र और सीजेपी समर्थक शामिल हुए। दीपके ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो वे 20 जून को दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि नीट, सीबीएसई और सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में शामिल छात्रों के साथ अन्याय हुआ है और सरकार जवाबदेही तय करने में विफल रही है।दीपके

ने कहा कि इस आंदोलन की शुरुआत से ही हमारी एक ही मांग रही है वह है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा। एक करोड़ से अधिक छात्रों के साथ अन्याय हुआ है, लेकिन कोई जिम्मेदारी लेने या पद छोड़ने को तैयार नहीं है। दीपके ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो देशव्यापी आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।