Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCISCE Board Verification Issues Parents Demand Solutions Amidst Technical Glitches
सीआईएससीई बोर्ड की वेबसाइट से नहीं हो रहा वैरिफिकेशन,अभिभावक परेशान

सीआईएससीई बोर्ड की वेबसाइट से नहीं हो रहा वैरिफिकेशन,अभिभावक परेशान

संक्षेप: नई दिल्ली में सीआईएससीई बोर्ड के 12वीं के अंकपत्र के वैरिफिकेशन में अभिभावकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट हैंग हो रही है और ओटीपी नहीं मिल रहा है। अभिभावकों ने तकनीकी दिक्कतें दूर करने और वैकल्पिक प्रक्रिया की मांग की है, ताकि छात्रों को राहत मिल सके।

Wed, 12 Nov 2025 04:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) बोर्ड की वेबसाइट से 12 के अंकपत्र का वैरिफिकेशन मुश्किल हो गया है। अभिभावक लगातार इसको लेकर परेशानी झेल रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर पर भी कोई जवाब नहीं दे रहा है। एक अभिभावक ने बताया कि मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। वेबसाइट पर दी गई प्रक्रिया का पालन करने पर भी दिक्कतें आ रही हैं। इस पर अकाउंट बनाकर लॉग इन करने के बाद इसमें मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी जनरेट करने में समस्या आ रही है,जिससे कई लोग आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभिभावकों ने बताया कि वैरिफिकेशन के दौरान वेबसाइट बार-बार हैंग हो जाती है कई बार तो यह सर्वर एरर का संदेश दिखाती है। कई लोगों को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ को ओटीपी मिलने के बाद भी आगे की प्रक्रिया नहीं हो पा रही। इस देश में या देश के बाहर कॉलेजों में एडमिशन या नौकरी से जुड़ी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया अटक गई है। एक अभिभावक ने बताया कि पहले मैंने इसके लिए सीआईएससीई के दिल्ली कार्यालय फोन किया लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। उसके बाद मैंने बोर्ड के नोएडा कार्यालय में फोन मिलाया। वहां बताया गया कि यह प्रकिया हैदराबाद से होती है यदि ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही है तो आप उनकी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें लेकिन बार बार हेल्पलाइन नंबर भी फोन करने पर किसी तरह का उत्तर नहीं मिला। अभिभावकों ने बोर्ड से जल्द से जल्द तकनीकी दिक्कतें दूर करने और वैकल्पिक ईमेल या ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि अभ्यर्थियों को राहत मिल सके।